फूंका UPI का पोस्टर, जताया आक्रोश की नारेबाजी
सोनभद्र। डिजिटल भुगतान (UPI) पर शुल्क लगाने के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब ज्ञापन लेने कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ और शहर अध्यक्ष फरीद अहमद के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे। काफी देर इंतजार के बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं आया तो कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। नाराज कार्यकर्ताओं ने “तहसीलदार मुर्दाबाद” के नारे लगाए और UPI से जुड़े पोस्टरों को आग के हवाले कर दिया। प्रशासनिक उपेक्षा से क्षुब्ध होकर कार्यकर्ताओं ने बिना ज्ञापन सौंपे ही लौटने का फैसला किया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि UPI पर शुल्क वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश देव पांडे, जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राहुल जैन, जिला सचिव शीतला पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष अमरेश देव पांडे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।





