विषैले जंतु के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बभनी, सोनभद्र। थाना क्षेत्र के कुड़पान गांव में बृहस्पतिवार शाम विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कुड़पान निवासी सीताराम की पुत्री सोनी (12) शाम को घर से बाहर शौच के लिए जा रही थी, तभी उसके बाएं पैर के अंगूठे पर किसी विषैले जंतु ने काट लिया। वह चीखती-चिल्लाती घर पहुंची और परिजनों को बताया। परिजन उसे निजी वाहन से सीएचसी म्योरपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेमो के आधार पर बभनी पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर कृष्णानंद यादव ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?