सीएस पाण्डेय
वन विभाग की इस कार्रवाई अवैध बालू परिवहन करने वाले गिरोह में मचा हड़कंप
बभनी/ सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। विकास खंड बभनी के चौना क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बालू लदा एक ट्रैक्टर पकड़ा है।
क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रेम प्रकाश चौबे के निर्देशन अवैध बालू परिवहन वालों के खिलाफ शनिवार की रात वन विभाग ने कार्यवाही की ।गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।इस दौरान बीट इंचार्ज एवं अनुभाग प्रभारी अभिषेक गुप्ता,किशन मौर्य सामिल रहे। अवैध बालू ट्रेक्टर पर कार्यवाही के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।रात में अवैध बालू परिवहन करने वालों के खिलाफ विभाग कार्यवाही के लिए तैयार है।
वही ट्रैक्टर पकड़े जाने की खबर से अन्य ट्रैक्टर चालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है।।
इस बावत वन क्षेत्राधिकारी प्रेम प्रकाश चौबे ने बताया कि पकड़े गए ट्रैक्टर को वन विभाग कार्यालय पर खड़ा कराया गया है।क्षेत्र में लगातार अवैध बालू खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसको लेकर विभाग ने गश्त बढ़ा दी है।






