सीएस पाण्डेय
बभनी मे विभिन्न विभागों द्वारा लगाया गया स्टॉल
बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। विकसित भारत 2047 को सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के लिए विकास खण्ड स्तर पर सेवा संकल्प अभियान का रविवार को स्टाल लगाकर शुभारंभ किया गया।
रविवार को विकास खंड बभनी के ब्लाक सभागार में छ दिवसीय सेवा संकल्प अभियान का आयोजन प्रारंभ किया गया है यह कार्यक्रम 26 सितम्बर तक चलता रहेगा।अभियान के दौरान विभिन्न विभाग अपने अपने विभाग के स्टाल लगाएगे।इस अभियान में बेसिक शिक्षा , स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों ने रविवार को स्टाल लगाएं। यह स्टाल प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दो बजे तक आयोजित किया जाएगा।
रविवार को इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के नोडल एआरपी विष्णु दयाल ने बताया कि विकसित भारत 2047 को सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से नागरिकों को जोड़ने हेतु विकास खण्ड स्तर पर सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।जिसमें विभिन्न विभाग स्टाल लगाकर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है ।
स्टाल में मुख्य रूप से ममता देवी ,शकीर अख्तर,रामसुंदर,मसूद अहमद, बिन्द्रा प्रसाद, स्वास्थ्य विभाग से डा अरविंद सुरेन्द्र उपस्थिति रहे।






