सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा-सहायता और स्वच्छता के ध्येय को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ 17 सितंबर को जन औषधि केंद्रों पर सेवा और जागरूकता अभियान चलाया गया तथा दीप मालाएं सजाई गईं।
आयोजन रॉबर्ट्सगंज रोडवेज रोड स्थित जन औषधि केंद्र पर हुआ, जहां गणमान्यजनों के साथ लाभार्थियों, महिलाओं और बच्चों ने शिरकत की। करकी माइनर स्थित जन औषधि केंद्र पर भी इसी तरह अभियान चला और लोगों ने पीएम मोदी के प्रति आभार जताते हुए दीप जलाए।
रोडवेज रोड केंद्र पर तरनि फाउंडेशन फॉर लाइफ की प्रेसिडेंट एवं जन औषधि मित्र अभियान की प्रणेता अर्पणा कपूरिया वर्चुअल माध्यम से जुड़ीं और जन औषधि के सफर, उपलब्धियों और आम परिवारों को मिल रहे फायदों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और विकसित भारत का आधार है।
वरिष्ठ समाजसेवी रमेश सिंह के नेतृत्व और फार्मासिस्ट राजेश के संयोजन में दीप प्रज्ज्वलन हुआ। अपना दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार और नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद प्रताप जायसवाल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस मौके पर कृष्ण भूषण पांडेय, विनोद शंकर सिंह, राजेश सिंह, अनीता मौर्या, संतोष कुमार सिंह, लक्ष्मी श्रीयांशा, गुरु भजन सिंह, रोशन सिंह, अनूप चौबे सहित बड़ी संख्या में लोगों ने दीप जलाए।






