सोनभद्र। गुरुवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती परंपरागत रीति-रिवाज के साथ मनाई गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा देवताओं के शिल्पकार और निर्माणकर्ता थे। उन्हें विश्व का प्रथम वास्तुकार, यंत्रकार और शिल्पी माना जाता है। पुराणों में उनका उल्लेख महान सृजनकर्ता के रूप में है, जिन्होंने दिव्य वास्तु और रथों का निर्माण किया। हिंदू धर्म में उन्हें दुनिया का पहला इंजीनियर माना जाता है। श्री यादव ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमेशा विश्वकर्मा समाज को सम्मान दिया और अपनी सरकार में इस दिन सरकारी छुट्टी घोषित की थी। लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद विश्वकर्मा जयंती की छुट्टी, नौजवानों को आईटीआई प्रमाण पत्र और कुटीर उद्योग हेतु पट्टे का आदेश निरस्त कर दिया गया। गोष्ठी को पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, राजेश विश्वकर्मा, संजय यादव, पूर्व प्रमुख अशोक पटेल, दयाराम मौर्य, त्रिपुरारी गौड़, अनिल प्रधान, विनीत सरोज, हिदायत उल्ला खान, दीपक केसरी, निर्मल, विवेक सिंह पटेल, लल्लू भारती, अभय यादव, पीयूष यादव, कन्हैया लाल विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।







