जंगल-जमीन, एक्सप्रेसवे बिजली कटौती को लेकर किसान मोर्चा का प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। जंगल, जमीन, विंध्य एक्सप्रेसवे और बिजली कटौती को लेकर गुरुवार को किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।
संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा।
संदीप मिश्रा ने आरोप लगाया कि जंगल और जमीन छीनकर विंध्य एक्सप्रेसवे के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगवां क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं, जिसके लिए बिजली विभाग जिम्मेदार है।
प्रदर्शन के दौरान मिश्रा ने कहा कि पूर्व में आंदोलन करने के कारण उनके परिवार को प्रशासनिक कार्रवाई का सामना करना पड़ा। उनके भाई के पेट्रोल पंप की कई टीमों द्वारा जांच कराई गई और ऐसा व्यवहार किया गया जैसे कोई बड़ा अपराध हुआ हो। न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद ही पंप दोबारा शुरू हो सका।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि IGRS शिकायत के आधार पर उनके घर पुलिस भेजी गई और उन पर गांजा बेचने जैसे झूठे आरोप लगाकर फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि यह सब जंगल-जमीन और विंध्य एक्सप्रेसवे आंदोलन को कुचलने के लिए प्रशासन का कुचक्र है।
प्रदर्शन में नागेंद्र लाकरा, रामकरन गोंड, बैजनाथ गोंड, राधा धांगर, बिंदु खरवार, दिनेश चेरो, आकाश चौहान, शत्रुधन बिंद, संजय बियार, विजय चौहान, सीता चेरो सहित सैकड़ों आदिवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?