मैंरहवा-बघमड़वा के बीच नदी में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी /सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। बभनी ब्लॉक के मैंरहवा और बघमड़वा गांव के बीच बहने वाली नदी में विशाल मगरमच्छ देखे जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मगरमच्छ के दिखने के बाद से दोनों गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है और लोगों ने नदी किनारे जाने से परहेज करना शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह नदी के किनारे गए कुछ ग्रामीणों ने पानी में मगरमच्छ को तैरते हुए देखा। देखते ही देखते इसकी सूचना पूरे गांव में फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे इकट्ठा हो गए।

ग्रामीणों का कहना है यहां रोजाना महिलाएं कपड़े धोने, नहाने और किसान अपने पशुओं को पानी पिलाने आते हैं। मगरमच्छ के आने से अब सभी डरे हुए हैं।


ग्रामीणों ने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द टीम भेजकर मगरमच्छ को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। वन क्षेत्राधिकारी प्रेम प्रकाश चौबे ने बताया कि सूचना मिली है वन विभाग की टीम निगरानी के लिए तैनात किया गया है वहीं सीमा से सटे चपकी और बरवा टोला गांव के प्रधानों को भी गांव के लोगों को जागरूक करने की अपील किया गया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?