विषैले जन्तु के काटने से युवक की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के टोला भक्सीहवा में घर से पाही पर सोने जा रहे युवक को विषैले जन्तु ने काटा दिया जिसके लगभग एक घंटे के अंदर युवक ने दम तोड़ा और उसकी मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के टोला भक्सीहवा निवासी 32 वर्षीय मन्नू लाल गोंड पुत्र पतिराज गोंड बुधवार की रात लगभग बारह बजे घर से खाना पिना खाकर सोने के लिए घर से पाही पर सोने के लिए जा रहा था तभी अचानक से एक विषैले जन्तु (चितर) ने काट लिया जिसके बाद युवक तत्काल वापस घर लौट आया और अपने परिजनों से घटना की बारे में बात करते ही युवक बेहोश हो गया जिसके परिजनों ने अस्पताल ले जाने के लिए साधन की व्यवस्था करने लगें तब तक लगभग एक घंटे से डेढ़ घंटा बीत गया तब तक युवक की घर घर मौत हो गई।


जिसके उपरांत अगले सुबह गुरुवार को इसकी सूचना डायल 112 नम्बर पुलिस को दी गई जहां सूचना पाकर मौके पहुंची चोपन थाना की पुलिस व डायल 112 नम्बर की पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु जुट गए। वही मृतक का कोई भी संतान नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?