फर्जी शिकायत पर छापा दुर्भाग्यपूर्ण – डॉ. धर्मवीर तिवारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

खुलेआम गांजा नकली शराब बिकने पर मौन है आबकारी विभाग

सोनभद्र। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने आबकारी विभाग की कार्यशैली पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि जिले में खुलेआम गांजा, नकली शराब और हेरोइन बिकने के बाद भी आबकारी विभाग मौन है, लेकिन फर्जी शिकायत पर छापा मार कर मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ करना गलत है।
उन्होंने कहा कि किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के आवास पर जिस तरीके से आबकारी टीम ने जाकर घर-परिवार के लोगों के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ किया है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
डॉ. तिवारी ने कहा कि किसी भी सम्मानित व्यक्ति के यहां जाने से पहले विभाग को यह जांच करनी चाहिए थी कि शिकायत फर्जी है या भ्रामक। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा सरकार में जो अधिकारी मनमाने ढंग से काम कर रहा है और गलत काम करेगा तो उसके खिलाफ हम सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आबकारी विभाग अपने रवैये में सुधार नहीं लाता और फर्जी मामलों में मान-सम्मान से खिलवाड़ का सही जवाब नहीं देता तो शासन स्तर पर शिकायत कर कार्रवाई कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?