सोनभद्र। विधानसभा क्षेत्र 400-घोरावल के मगरदहा चौराहा पर आयोजित पीडीए जन पंचायत में बिंद समाज का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भाजपा के पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ नेता राजा राम बिंद के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
जन पंचायत को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राज नारायण बिंद ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिंद, निषाद, केवट और मल्लाह जैसे अति पिछड़े समाज के राजनीतिक व सामाजिक उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सपा ही वह पार्टी है जिसने इस समाज को लोकसभा और विधानसभा तक पहुंचाया और संगठन में अहम जिम्मेदारियां दीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार धर्म के नाम पर समाज को बांटकर शोषण कर रही है और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में इसे उखाड़ फेंकना होगा।
जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि बिंद समाज ने ठाना है, अबकी बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है। समाजवाद और सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होना होगा। सभी वर्गों का भला सिर्फ सपा सरकार में हो सकता है।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा छोड़कर आए पूर्व प्रधान राजा राम बिंद, क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश बिंद, शिवाजी बिंद, राधेश्याम बिंद, सत्यनारायण बिंद, काशी नरेश बिंद, लक्ष्मण प्रसाद बिंद, नरेश बिंद, नंदलाल बिंद, सत्येंद्र कुमार बिंद एवं संतोष गौड़ को माला पहनाकर सपा की सदस्यता दिलाई गई।
इस अवसर पर रमेश चंद दुबे, श्याम बिहारी यादव, जय प्रकाश उर्फ चेखूर पांडे, संजय यादव, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, बाबूलाल यादव, राजेंद्र सिंह, लल्लू भारती, रमाशंकर वर्मा, सुरेश लाल यादव, श्याम बिहारी जायसवाल, पप्पू पाल, अंगद यादव, कृष्णा पंडित, सत्यम पांडे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






