पीडीए जन चौपाल से गांव-गांव जाएंगे कार्यकर्ता करेंगे जागरूक :बाबू सिंह कुशवाहा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सांसद बाबू सिंह कुशवाहा का सोनभद्र दौरा, भाजपा पर साधा निशाना

विधानसभा चुनाव में संविधान, आरक्षण, जातीय जनगणना शिक्षा-रोजगार होंगे मुख्य मुद्दे

सोनभद्र। जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने बुधवार को अपने सोनभद्र दौरे के दूसरे दिन सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार को लेकर जनता में नाराजगी है। सरकार भगवान के नाम पर सत्ता में आई, लेकिन किसानों को खाद-बीज तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में संविधान, आरक्षण, जातीय जनगणना, किसानों की समस्याएं और शिक्षा-रोजगार प्रमुख मुद्दे होंगे।
जातीय जनगणना की मांग को प्रमुखता से रखते हुए उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय तभी मजबूत होगा, जब आबादी के अनुपात में सभी वर्गों को भागीदारी मिले। “जिसकी जितनी आबादी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” का सिद्धांत लागू होना चाहिए।
सांसद ने कहा कि समान शिक्षा व्यवस्था लागू होनी चाहिए ताकि आर्थिक-सामाजिक असमानता कम हो सके। उन्होंने कहा कि किसान, छात्र, नौजवान समेत सभी वर्गों में बदलाव की चाहत है और बड़ी संख्या में लोग अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। पीडीए जन चौपाल के माध्यम से कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की नीतियों और जनता के मुद्दों को उठाएंगे।
यूजीसी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसमें सुधार की आवश्यकता है।
आगामी विधानसभा चुनाव में कितनी सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगी।
इस दौरान राबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल खरवार, जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, प्रदेश प्रमुख महासचिव डॉ. भागीरथी मौर्य, जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्या,सुमंत सिंह मौर्य, सपा नेता जय प्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय, श्याम बिहारी यादव, हिदायत उल्ला खान, मोहन कुशवाहा, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, राजेंद्र सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1541
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?