कनहर परियोजना व हर घर नल योजना को लेकर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मिले एससी/एसटी आयोग के उपाध्यक्ष
म्योरपुर / लखनऊ, सोनभद्र। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग जीत सिंह खरवार ने लखनऊ में जलशक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की।
उन्होंने कनहर सिंचाई परियोजना में नहर निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के एवज में कई परिवारों को अब तक मुआवजा न मिलने का मुद्दा उठाया और वंचित पात्रों का पुनः सर्वे कराकर शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की।
साथ ही सोनभद्र के सुदूर आदिवासी अंचलों में हर घर नल योजना से छूटे टोलों-बस्तियों का सर्वे कराकर उन्हें योजना से जोड़ने और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की बात रखी।
इस पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश का आश्वासन दिया।






