अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, सिर में गंभीर चोट, जिला अस्पताल रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के लीलासी-म्योरपुर मार्ग पर नवाटोला गांव के समीप मंगलवार रात बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
जामपानी निवासी 42 वर्षीय देवलाल पुत्र रामरती गांव के ही संजय विश्वकर्मा को छोड़ने म्योरपुर गया था। संजय पुणे काम करने जा रहा था। उसे छोड़कर लौटते समय नवाटोला के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया। डॉक्टर अराधना ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Leave a Comment

1540
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?