मोटरसाइकिल की धक्के से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बभनी बाजार में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मोटरसाइकिल की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बभनी निवासी देवीशंकर पुत्र रामकिशन (55 वर्ष) मंगलवार को बभनी बाजार से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा उन्हें उपचार के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी तबीयत और बिगड़ गई। चोपन पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बभनी पुलिस मौके पर सक्रिय हुई और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल चालक की तलाश की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए यातायात नियमों के सख्ती से पालन कराने की मांग की है।

Leave a Comment

1540
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?