“वैभव सिंह राघववंशी ने जीता गोल्ड, लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में लहराया परचम”
सोनभद्र। लखनऊ में आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2026 में सोनभद्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में 22-23 अगस्त को के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में हुई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सोनभद्र कराटे एसोसिएशन के पांच खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक जीता।
पदक विजेता खिलाड़ी मे
-स्वर्ण वैभव सिंह राघववंशी – सब-जूनियर अंडर-63 किग्रा
-रजत आदित्य दुबे – सब-जूनियर अंडर-70 किग्रा
-रजत दर्शवीर सिंह – कैडेट अंडर-20 किग्रा
-रजत शिवांश दुबे – कैडेट अंडर-25 किग्रा
-कांस्य अंश – कैडेट अंडर-25 किग्रा
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर फेडरेशन के प्रेसिडेंट क्योशी जसपाल सिंह ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सोनभद्र कराटे एसोसिएशन के सचिव अनूप कुमार पटेल, प्रेसिडेंट इंजीनियर रमेश पटेल एवं वाइस प्रेसिडेंट सत्येंद्र दुबे ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये खिलाड़ी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।






