सदर विधायक ने कलश यात्रा के साथ आस्था समरसता का दिया संदेश

“संत रविदास के 650वें प्रकाश पर्व पर चुर्क मंडल में निकाला गया कलश वंदन अभियान” सोनभद्र। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित ‘कलश वंदन अभियान’ के तहत पावन कलश यात्रा जिले के सदर विधानसभा के चुर्क मंडल से होकर गुजरी।यात्रा की अगुवाई सदर विधायक भूपेश चौबे ने … Read more

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

“संत रविदास के 650वें प्रकाश पर्व पर चुर्क मंडल में निकाला गया कलश वंदन अभियान”

सोनभद्र। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित ‘कलश वंदन अभियान’ के तहत पावन कलश यात्रा जिले के सदर विधानसभा के चुर्क मंडल से होकर गुजरी।
यात्रा की अगुवाई सदर विधायक भूपेश चौबे ने की। उन्होंने अपने मस्तक पर पवित्र कलश धारण कर श्रद्धालुओं के साथ पूरे मार्ग में भक्ति भाव से चलकर समरसता का संदेश दिया।
इस अवसर पर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि संत रविदास जी महाराज का जीवन समानता, समरसता और सद्भाव का प्रतीक है। उनके विचारों पर चलकर समाज को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम, भाईचारे और मिल-जुलकर रहने की अपील की।
कलश यात्रा जब चुर्क मंडल के विभिन्न स्थानों पर पहुंची तो श्रद्धालुओं ने अत्यंत भाव-विभोर होकर पवित्र कलश का पूजन-अर्चन किया और भव्य स्वागत किया। जगह-जगह का वातावरण भक्तिमय रहा। लोगों में संत रविदास जी महाराज के प्रति गहरी श्रद्धा और सामाजिक समरसता का भाव देखने को मिला।
‘कलश वंदन अभियान’ के माध्यम से संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में प्रेम, भाईचारे तथा समरसता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे और सभी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन किया। अंत में चुर्क मंडल अध्यक्ष दिलीप चौबे ने सभी श्रद्धालुओं का जताया आभार।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?