भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिलाध्यक्ष नंदलाल ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के दिए निर्देश”

सोनभद्र। श्याम लाज, चोपन में गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया।
बैठक में आगामी संगठनात्मक एवं पार्टी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करें और पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता, कार्यकर्ताओं की सहभागिता और कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री संजीव गौंड ने सभी जिला पदाधिकारियों को संबोधित किया और संगठनात्मक कार्यों में तेजी लाने की बात कही।
पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की संगठनात्मक गतिविधियों और तैयारियों की जानकारी साझा की।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, महेश्वर चंद्रवंशी, मनोज मिश्रा, अमरेश पटेल, सरजू बैसवार, जिला महामंत्री अशोक मौर्य, शारदा खरवार, जिलामंत्री अनिल सिंह, प्रसन्न पटेल, मनोज सिंह बबलू, सुषमा गौंड, प्रमिला जायसवाल, जिलाकोशाध्यक्ष आकाश जायसवाल, अमित गोयल, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, अमन मौर्या, बलराम सोनी, लवकुश केसरी, विवेक सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1539
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?