‘कैच द रेन’ अभियान को बढ़ावा देने का संकल्प
म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत किरवानी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यदायी संस्था जीवीपीआर इंजीनियर लिमिटेड द्वारा “जलार्पण” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य हर घर नल से जल योजना को सफल बनाना और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इसमें ग्रामीणों, समाजसेवियों सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने जल को देवता मानकर जल स्रोतों की पूजा-अर्चना की और जल अर्पण किया। ‘कैच द रेन’ की शपथ
जीवीपीआर के जनसंपर्क अधिकारी आशीष पांडेय ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर ग्रामीण घर में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। उन्होंने पानी की बर्बादी रोकने, वर्षा जल संचयन और सोख्ता गड्ढा बनाने पर जोर दिया।
शपथकर्ता आशीष पांडेय ने विद्यालय परिसर में उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण और ‘कैच द रेन अभियान’ को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई। युवा समाजसेवी प्रशांत दुबे ने सभी से “एक बूंद भी व्यर्थ न जाए” का आह्वान करते हुए अपने घरों में पानी की बचत करने की अपील की। आशीष पांडेय ने कहा कि जनभागीदारी से ही जल स्रोतों का संरक्षण संभव है और तभी जल जीवन मिशन सफल होगा।उपस्थित रहे:
जीवीपीआर के जनसंपर्क अधिकारी आशीष पांडेय, अभियंता सुधीर कुमार, अभियंता अश्वनी कुमार गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत दुबे, प्रधानाध्यापक संतोष बाला, रवि गुप्ता, संगीता देवी, सोनू खान, सुपरवाइजर अंकित कुमार सहित अन्य लोग।






