आदिवासी संस्कृति और परम्परा को बचाये रखना सबके बड़ी चुनौती: रामनरेश पोयाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा ओबरा तहसील के तेलगुड़वा में विश्व आदिवासी एवं मूलनिवासी दिवस समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनरेश पोयाम ने किया तो वही ही बच्चों ने आदिवासी सांस्कृतिक पर आधारित संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।


इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि अपने समाज में पूर्वजों से ही चली आ रही रीति रिवाज व मान्यता के अनुसार प्राकृतिक शक्तियों व बड़ा देव की पूजा विधि विधान पूर्वक पूजा पाठ करना चाहिए। 

इसके साथ ही संगठन से जुड़े पदाधिकारी ने आदिवासी समाज के उत्थान को लेकर और आदिवासी समाज की रीति रिवाज व संस्कृति को बनाए रखने के लिए अपना अपना विचार रखा।


वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री आर के सिंह अरमो ,राम सिंह पोया उपस्थित रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन रामचन्द्र टेकाम ने किया

इस दौरान देवा सिंह ओईके,हीरा लाल मरकाम,शिव प्रसाद अरमो, विश्वनाथ टेकाम,प्रदीप श्याम,शीतल सिंह मरकाम,आशा मरकाम, प्रमिला चेरो, ज्ञानी सिंह पोया के साथ सैकड़ों आदिवासी व ग्रामीण  मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?