भदोही का ऑब्जर्वर बनाए जाने पर जताया आभार, ओझा व पासवान को दी बधाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र।  कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने बताया कि जिले में नई जिम्मेदारी के तहत जनपद भदोही का ऑब्जर्वर बनाए जाने पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय सहित उत्तर प्रदेश के समस्त एआईसीसी प्रभारी, पूर्व प्रभारी एवं कांग्रेस के सभी सम्मानित साथियों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही रॉबर्ट्सगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कमलेश ओझा एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव इंजीनियर जितेंद्र पासवान को जनपद मिर्जापुर का ऑब्जर्वर बनाए जाने पर जनपद सोनभद्र के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?