अघोषित बिजली कटौती, लो-वोल्टेज  शिकायतों की अनदेखी के विरोध में आक्रोश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अघोषित बिजली कटौती के विरोध में सपा युवजन सभा का प्रदर्शन

हिन्दुआरी फीडर के दर्जनों गांव प्रभावित, जिलाधिकारी नामित प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र। अघोषित बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और शिकायतों की अनदेखी के विरोध में बुधवार को समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में हिन्दुआरी फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों के किसानों, छात्रों, व्यापारियों एवं आम उपभोक्ताओं की समस्या उठाई गई। ज्ञापन के अनुसार बिच्छी, ममुआं, बुड़हर, नई, मर्सिया, हिन्दुआरी, ओरगाईं, केवटी, तिरनाही, थीरु, बबुरा, बगही, बगडीहा, गेंवड़ी सहित कई गांवों में लगातार अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है।
जिला उपाध्यक्ष रमेश यादव ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं के फोन तक नहीं उठाते, जिससे आपातकाल में भी लोगों को परेशानी हो रही है। जिलाध्यक्ष बबलू धांगर ने मांग की कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जाए, अघोषित कटौती बंद हो, लो-वोल्टेज का स्थायी समाधान हो और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण हो। डॉ लोकपति सिंह पटेल ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो जनहित में व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और विद्युत विभाग की होगी।
वक्ताओं ने बताया कि बिजली समस्या से धान की सिंचाई प्रभावित हो रही है,*छात्रों की पढ़ाई बाधित है और आम जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है।
प्रदर्शन में प्रेमनाथ, विजय गिरि, श्यामलाल विश्वकर्मा, फूलसिंह पटेल, मंजूर आलम, हरदेव सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान, छात्र, व्यापारी और क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे।

Leave a Comment

1527
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?