मानदेय भुगतान की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कलेक्ट्रेट परिसर में सौंपा ज्ञापन, 11 माह से बकाया है मानदेय

सोनभद्र। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवक पंचायत समिति वेलफेयर संगठन के बैनर तले रोजगार सेवकों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सदर ब्लॉक अध्यक्ष व जिला मंत्री वेद प्रकाश ने किया। बाद में जिलाधिकारी नामित प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा गया।
मानदेय का भुगतान संगठन ने आरोप लगाया कि जनपद के रोजगार सेवकों का पिछले 11 माह का मानदेय भुगतान नहीं किया गया है। वर्ष 2025-26 व 2026-27 में कुल 11 माह का बकाया है।, कम्प्यूटर व एम0आई0एस0 का कार्य आरोप है कि अधिकारियों द्वारा कम्प्यूटर व एम0आई0एस0 का कार्य रोजगार सेवकों से कराया जा रहा है, जबकि यह काम ग्राम पंचायत सचिव का है।,ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि में सहयोग रोजगार सेवकों से फीडींग व अन्य सरकारी कार्य भी कराए जा रहे हैं, जबकि इन कार्यों के लिए उन्हें कोई अतिरिक्त मानदेय नहीं दिया जा रहा।,उत्प्रेरणा भत्ता मानदेय न मिलने के कारण रोजगार सेवकों को अपना मानदेय उत्प्रेरणा भत्ता से देना पड़ रहा है, जिससे उनका कार्य प्रभावित हो रहा है।
संगठन ने जिलाधिकारी से मांग की कि सभी रोजगार सेवकों का 11 माह का बकाया मानदेय तत्काल भुगतान किया जाए और उनसे गैर-जनगणना कार्य न कराए जाएं।
प्रदर्शन में सतीश चंद्र, रामनरेश, कौसर अली, बलिराम, अनिल पटेल, सरिता देवी, मनोज कुमार, मुंशीलाल, दिनेश कुमार, संजय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?