खंड विकास अधिकारी ने कहा – एक पेड़ तीन पीढ़ियों की रक्षा करता है
सोनभद्र। पर्यावरण बैंक के संकल्पित पौधारोपण अभियान के अंतर्गत मंगलवार को ग्राम पंचायत पेट्राही के पंचायत भवन प्रांगण में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी राबर्ट्सगंज लालजी शुक्ला ने बतौर मुख्य अतिथि पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने पौधारोपण को प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के लिए वरदान बताया।
खंड विकास अधिकारी लालजी शुक्ला ने कहा कि “यदि हम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक बचा लेते हैं, तो वही वृक्ष हमारी तीन पीढ़ियों तक रक्षा करता है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़े स्तर पर पौधारोपण के साथ उसका संरक्षण भी जरूरी है।”
इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रवीण कुमार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी पार्थ राज सिंह, देवानंद पाठक, सुनील तिवारी, मंगरु प्रसाद, गणेश, प्रभाकर सिंह, संगीता विश्वकर्मा, राजाराम दुबे, क्रांति सिंह, राकेश चौधरी, भीम सिंह, अभिषेक मिश्रा सहित ग्रामवासी एवं पंचायत कर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान लगाए गए पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी पंचायत सदस्यों को सौंपी गई।





