विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन, संस्कृति और एकजुटता पर रहेगा फोकस

सोनभद्र। म्योरपुर। विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत आरंगपानी में आदिवासी सहयोग समिति की महत्वपूर्ण बैठक काशी कुंड में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति की संरक्षक रामरति पोया ने की। बैठक में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस को धूमधाम एवं भव्य तरीके से मनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुख्य कार्यक्रम आरंगपानी के बरवाटोला स्थित पंचायत भवन परिसर में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल होंगे। बैठक के दौरान कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं और आयोजन को लेकर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सुझाव दिए। सभी ने आपसी सहयोग और सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया। समिति ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, भाषा, अधिकार और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। बैठक में कार्यक्रम अध्यक्ष हरिप्रसाद सलबंधी, मंत्री, कोषाध्यक्ष गिरधर गोपाल, सचिव देवनारायण पोया, कार्यक्रम आयोजक राजू कुमार गुप्त एवं अनिल कुमार पोया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने का संकल्प लिया और समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?