रिहन्द बांध के जलस्तर व मूलभूत सुविधाओ का डीएम ने लिया जायजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

रिहन्द डैम का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाए रखने के दिए निर्देश

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। रिहन्द बांध का जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर उपलब्ध जलस्तर की स्थिति एवं विभिन्न मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से डैम में उपलब्ध जल, उसके संचालन, रखरखाव तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डैम से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए तथा जल उपलब्धता एवं संचालन व्यवस्था को प्रभावी एवं सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित की जाएं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि डैम परिसर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का समुचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए तथा सुरक्षा एवं संचालन व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे आमजन एवं संबंधित विभागों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संत पाल वर्मा, उपजिलाधिकारी दुद्धी, रिहन्द बांध के सहायक अभियंता, अवर अभियंता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?