ग्राम सभा लसडा के पंचायत भवन पर, बच्चों ने प्रस्तुत किए संस्कारिक कार्यक्रम
सोनभद्र । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में संचालित माँ गायत्री बाल संस्कार शाला के सौजन्य से ग्राम सभा लसड़ा के पंचायत भवन पर
“एक शाम गुरुवर के नाम” दीप महायज्ञ महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गायत्री परिवार के संस्थापक परमपूज्य गुरुदेव पं. श्री राम शर्मा आचार्य एवं वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के आदर्शों पर आधारित रहा।
कार्यक्रम के आयोजक ग्रुप संचालक रजनीश पांडेय और ग्रुप स्पीकर सपना मिश्रा ने आयोजन को सफल बनाया। बच्चों द्वारा भजन, दीप प्रज्ज्वलन और संस्कारिक प्रस्तुतियां दी गईं। प्रस्तुति में आयुषी, दिव्या, हर्षिता, मुस्कान, शिवांगी, नैना, मीनाक्षी, नमी, आयुष, निहर्ष, हर्ष, प्रिंस सहित अनेक बच्चे सम्मिलित हुए।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हस्तरेखा विशेषज्ञ पं. देवेश मिश्रा गुरुजी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि प्रांत प्रचारक भदोही-मिर्जापुर अविनाश शुक्ला, गायत्री परिवार सोनभद्र के ट्रस्टी अरविंद सिंह, मार्गदर्शक सुग्रीव प्रसाद मौर्य, जिलाध्यक्ष अशोक दुबे, सहयोगी/समाजसेवी पवन कुमार पाण्डेय एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लसड़ा विमलेश देव पाण्डेय ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे और दीप जलाकर गुरुवर के प्रति श्रद्धा अर्पित की।






