कुंआ में उतराया मिला अधेड़ व्यक्ति का शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

मामला सांगोबांध गांव का

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सांगोबांध के बेलहराटोला में कुंए में शव उतराया देख सनसनी फ़ैल गई ग्रामीणों की मदद से शव निकाल कर शव की पहचान गांव के ही जमला प्रसाद पुत्र भगवान उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जमला प्रसाद सुबह अपने ही घर के पास कुंए से मशीन चालू कर रहा था कि कुएं में जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के लड़का श्रवण कुमार ने बताया कि सुबह से ही नहीं घर आए काफी खोजबीन किया लेकिन पता नहीं चल। शाम चार बजे अपने घर के पास कुआं देखा तो शव की पहचान करते ही घर में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही बभनी पुलिस शव को परीक्षण करने के लिए दुद्धी भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?