रेनुसागर सीएसआर द्वारा पूर्वी परासी में विशेष नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

181 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, बांटी गईं दवाएं और दंत सामग्री

अनपरा, सोनभद्र । हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेनुपावर डिवीजन, रेनुसागर के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय, पूर्वी परासी में विशेष नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का मार्गदर्शन यूनिट हेड आर.पी. सिंह और दिशा-निर्देश हेड एचआर आशीष पांडेय के निर्देशन में हुआ। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नि:शुल्क पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में रेनुसागर चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम ने सेवाएं दीं फिजीशियन डॉ. मनोज कुमार,शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह,दंत चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार सिंह
डॉक्टरों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया।
शिविर में कुल 181 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
दंत चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार सिंह ने दंत परीक्षण के बाद लाभार्थियों को टूथब्रश एवं टूथपेस्ट भी दिए और दांतों की स्वच्छता एवं नियमित देखभाल के प्रति जागरूक किया।
ग्रामीण विकास विभाग के प्रभारी संजीव कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे चिकित्सा शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
गौरतलब है कि हिंडालको रेनुसागर द्वारा सीएसआर के अंतर्गत दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर ऐसे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजनाथ यादव, रमेश गुप्ता, महेंद्र, आशा तिवारी एवं रेखा का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर समाजसेवी राजेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1523
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?