पर्यावरण बैंक टीम ने शुरू किया “1100 पौधे रोपण अभियान”
सोनभद्र । शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी उद्यान में जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौंड ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर पर्यावरण बैंक टीम के अभियान की शुरुआत की और प्रतीकात्मक रूप से वृक्षारोपण किया।
डीएम ने रोपित पौधे को सुरक्षित रखने और उसकी देखभाल करने का संदेश दिया।
1 अगस्त से 14 अगस्त तक चलेगा अभिय
पर्यावरण बैंक टीम द्वारा पूरे प्रदेश में 1 अगस्त से 14 अगस्त तक महापुरुषों की स्मृति में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रदेशभर में 1100 पौधों को रोपित कर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया गया है।
“पौधे लगाएं और बचाएं”
जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी पौधे लगाए जाएं उन्हें सुरक्षित जरूर बचाया जाए, तभी हमारा पर्यावरण संरक्षित रह सकेगा।
पर्यावरण बैंक टीम के क्रांति सिंह ने बताया कि अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में टीम के सदस्य मिलकर 1100 पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर देवानंद पाठक, राजाराम दुबे, राकेश चौधरी, बृजेश श्रीवास्तव, भीम सिंह, परमानंद और अभिषेक मिश्रा उपस्थित रहे।






