नशे में धुत्त बाइक सवार ने छात्रा समेत 3 लोगों को मारी टक्कर, 2 रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


भलुही के पास हादसा, कॉलेज से लौट रही थी छात्रा

म्योरपुर, सोनभद्र म्योरपुर थाना क्षेत्र के भलुही गांव के समीप बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर गुरुवार दोपहर नशे में धुत्त बाइक सवार ने तीन लोगों को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार कॉलेज से पढ़कर पैदल घर लौट रही छात्रा सीमा, 17 वर्ष, पुत्री रामचंद्र निवासी काचन को बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अनियंत्रित बाइक पैदल जा रहे मां रानी, 40 वर्ष और उसके बेटे मोनू से भी जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार अनुज, 18 वर्ष, पुत्र राम प्रसाद निवासी किरबिल सहित सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। 2 की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी म्योरपुर लाया गया। जहां डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा सीमा और बाइक सवार अनुज की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि बाइक सवार युवक नशे की हालत में था। घायल के परिजनों ने बताया कि युवक किसी दूसरे की बाइक बिना बताए लेकर निकला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

1523
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?