जंगल से भटका चीतल गांव पहुंचा, कुत्तों के झुंड से ग्रामीणों ने बचाई जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

म्योरपुर (सोनभद्र) । जंगल से भटककर एक चीतल (हिरन) आबादी वाले गांव में हवाई अड्डे की तरफ पहुंच गया। हवाई अड्डे की तरफ से गांव में प्रवेश करते ही आवारा कुत्तों के झुंड ने चीतल को दौड़ा लिया, जिससे वह काफी देर तक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागता रहा।

चीतल की हालत देखकर ग्रामीण तुरंत सक्रिय हो गए। लोगों ने साहस का परिचय देते हुए कुत्तों को भगाया और चीतल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से चीतल का सफल रेस्क्यू किया।

वनकर्मियों ने प्राथमिक रूप से चीतल की स्थिति का निरीक्षण करने के बाद उसे सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया। समय रहते ग्रामीणों और वन विभाग की सक्रियता से एक वन्यजीव की जान बच गई।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्र में दिखाई दे तो उसे घेरने या परेशान करने के बजाय तत्काल विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?