मवेशी को बचाने में पलटी बोलेरो, दो की दर्दनाक मौत; दो गंभीर घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- लोहरा के पास भीषण हादसा: सड़क पर आए मवेशी ने ली दो लोगों की जान

O- वाराणसी से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, बोलेरो पलटी; इकलौते बेटे समेत दो की मौत

मद्धूपुर (सोनभद्र) । जनपद के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बोलेरो वाहन सड़क पर आए मवेशी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग वाराणसी से लौट रहे थे। इसी दौरान लोहरा गांव के समीप अचानक सड़क पर मवेशी आ जाने से चालक ने वाहन को बचाने का प्रयास किया, लेकिन बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में 25 वर्षीय निकेश और 72 वर्षीय मुराहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक निकेश अपने परिवार का इकलौता बेटा था, जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों का इलाज अस्पताल में जारी है।

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण सड़क पर अचानक आए मवेशी को बचाने के प्रयास में वाहन का अनियंत्रित होकर पलटना माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?