पंचायत भवन पटवध में किशोरियों महिलाओं को दिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्त योजनाओं की जानकारी के साथ हाइजीन पर भी दिया गया सत्र

सोनभद्र । गुरुवार को पंचायत भवन पटवध में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ महिलाओं और किशोरियों को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए।
कार्यक्रम में लगभग 60 किशोरियों और 12 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
आत्मरक्षा और केस स्टडी से मिली जानकारी
वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक दीपिका सिंह ने आत्मरक्षा के महत्व और उससे जुड़ी कानूनी-सामाजिक जानकारी दी। वहीं ब्लॉक को प्रोजेक्ट मैनेजर शरीफ उद्दीन ने केस स्टडी के माध्यम से व्यावहारिक रूप से आत्मरक्षा करना सिखाया।
हाइजीन पर विशेष सत्र
कार्यक्रम में WHO से छाबिंद्र नाथ सिंह ने दैनिक हाइजीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने साफ-सफाई और स्वास्थ्य को लेकर जरूरी टिप्स साझा किए।
इस अवसर पर ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर विजय कुमार पटेल, वन स्टॉप सेंटर से काउंसलर रेनू, पूर्व पंचायत सहायक राजेश कुमार, समाजसेवी डॉक्टर आर.के. शर्मा, हंस सखी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और जागरूक बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?