नौगढ़ में खेल मैदान से अतिक्रमण हटा, एसडीएम की मौजूदगी में जेसीबी से ढहाए गए मकान और दुकानें

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम बरवाडीह में खेल मैदान की सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम विनय मिश्रा के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर भूमि को कब्जामुक्त कराया। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश राजस्व … Read more

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम बरवाडीह में खेल मैदान की सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की।

एसडीएम विनय मिश्रा के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर भूमि को कब्जामुक्त कराया। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 67 के तहत पारित बेदखली आदेश के अनुपालन में की गई।

प्रशासन ने बताया कि गांव के ईशु मियां, रामलाल आदि लोगी ने खेल मैदान की सरकारी भूमि पर मकान बना रखे थे। इसके अतिरिक्त, सात व्यावसायिक दुकानें भी संचालित की जा रही थीं।

अतिक्रमणकारियों को बेदखली आदेश जारी होने के बाद दो बार नोटिस देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया था, लेकिन उन्होंने निर्धारित समय-सीमा का पालन नहीं किया। इसके बाद प्रशासन ने नियमानुसार जेसीबी मशीन से अवैध निर्माणों को हटवाया।

कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। तहसीलदार राहुल सिंह, चकरघट्टा थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव, लेखपाल विक्रम पासवान, मनीष सिंह, संजय पासवान, विनय, संतोष, देवेन्द्र, वैभव, अतुल कुमार और बच्चाराम सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन की कड़ी निगरानी में यह बेदखली अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

एसडीएम विनय मिश्रा ने इस संबंध में बताया कि खेल मैदान जैसी सार्वजनिक उपयोग की सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित लोगों को नियमानुसार दो बार नोटिस देकर पर्याप्त अवसर दिया गया था, लेकिन आदेश का पालन नहीं किया गया। इसके बाद बेदखली की कार्रवाई की गई।

एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?