जिला अस्पताल पर किया विरोध प्रदर्शन,जताया आक्रोश
सोनभद्र । जिला अस्पताल मे शनिवार को पीड़ित परिवारों ने डॉक्टरों एवं स्टाफ की लापरवाही को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मनीष सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र नामित ज्ञापन
CMS बी. सागर को ज्ञापन सौंपकर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर टीम सोनभद्र एवं समस्त प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि जिला अस्पताल में प्रसव कराने आने वाली महिलाओं तथा अन्य मरीजों को समय पर समुचित उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि- प्रसव के बाद मरीजों को आवश्यकता से अधिक समय तक अस्पताल में रोका जा रहा है
उपचार एवं देखभाल में लापरवाही बरती जा रही है
- डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ का व्यवहार असंवेदनशील है
कार्रवाई की मांग
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि प्रसूता महिलाओं एवं सभी मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं
, डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ को मरीजों व परिजनों से सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए जाएं
, अस्पताल की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए
, अस्पताल में स्वच्छता, दवाइयों, जांच एवं अन्य मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए
, आम जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ज्ञापन में कहा गया कि “हमें पूर्ण विश्वास है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त मांगों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, जिससे आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें।” ज्ञापन देने वाले प्रमुख लोग मनीष सिंह, आरती पटेल, प्रीति साहनी, राज सिंह, धरमशीला, अनिल, अन्य लोग मौजूद रहे।






