श्रद्धा व भक्तिभाव से निकाली गयी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा मुड़िसेमर के पंचायत भवन से श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ पहली बार निकाली गई। इस आयोजित रथयात्रा कि अगुवाई हरे कृष्णा प्रचार केंद्र के संरक्षक कुरू श्रेष्ठ प्रभु , कथावाचक गदाधर प्रभु , करुणावतार,सबलू , सचीसुत के साथ भक्ति वेदांत गुरुकुल के छात्रों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। आकर्षक झांकियां, शंखनाद और भगवान जगन्नाथ के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के रथ के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते रहे। रथयात्रा गांव से काली मंदिर चौराहा,मुडिसेमर तिराहा ,राम मंदिर, रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग,कोन मोड़ चौराहा,सहित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने रथयात्रा का स्वागत किया तथा भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। यात्रा में शामिल झांकियां और शंखनाद के साथ जय जगरनाथ के जय घोष लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

वक्ताओं ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक परंपराओं से जुड़े रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में भगवान जगन्नाथ की आरती की गई तथा श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला।

इस रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष उपेंद्र कुमार पासवान, उपाध्यक्ष नितेश पासवान, रमेश सिंह कुशवाहा सरजू यादव,मनोज पासवान त्रिदेव कुमार अंकित कुमार महेंद्र कुमार जय मौर्य डॉक्टर राकेश विजय कुशवाहा राजकुमार कुशवाहा विजय पासवान धर्मेंद्र माताएं का नाम हरिप्रिया देवी दासी,गीता देवी, प्रतिमा देवी, रिंकू देवी, ईशा कुमारी, सोनी कुमारी , दीपा कुमारी व महिमा कुमारी लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1541
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?