मकान के बरजे पर गिरी आकाशीय बिजली, दो युवको की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पक्के मकान के बरजे के नीचे बारिश और आकाशीय बिजली से बचने के लिए खड़े थे दोनो युवक

कच्चे घर पर गिरी आकाशीय बिजली से दो बकरी की भी हुई मौत

थानाध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता के समझाने पर पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए मृतक के परिजन

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा स्थित घसिया बस्ती में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। वही युवको के मौत की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ल लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुद्धवार की सायंकाल गरज के साथ बारिश होने के साथ आकाशीय बिजली की चमक देखकर नेपाल पुत्र बसंत (35 वर्ष) और राजेश पुत्र हरिबंस (37वर्ष) एक घर के बाहर बारजे से छिपकर खडे हो गए, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। आकाशीय बिजली से बचने के लिए जिस पक्के मकान के बारजे में शरण लिया, उसी मकान के बारजे पर बिजली गिर गई जो बारजे को तोड़ते हुए दोनो युवक को अपनी चपेट में ले लिया।  वही पुनः आकाशीय बिजली घटना स्थल से कुछ ही दूर एक कच्चे मकान पर गिर गई,जिससे कच्चे मकान पर जिसमें दो बकरी मर गई। इस तेज मूसलाधार बारिश और चमकते बादल के बंद होने के बाद ही हर कोई घर से निकला तो देखा कि नेपाल और राजेश छटपटा रहे थे। जबतक एम्बुलेंस और पुलिस पहुंची और दोनो युवकों को अस्पताल ले गयी जहाँ चिकित्सको ने दोनो को मृत घोषित कर दिया।

वही  घटना को लेकर हल्का दरोगा विनोद यादव ने बताया की आकाशीय विजली की चपेट मे आने से नेपाल और राजेश की मृत्यु हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। जबकि मृतक परिवार पोस्टमार्टम के लिए तैयार नही लेकिन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने सुझबुझ का परिचय देते हुए मृतक परिवारों को समझा कर बताया कि आकाशीय विजली की चपेट में आने सरकारी मुवावजा मिलेगा , मुवावजा मिलने की बात से सहमत हुए परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हो गए।

घटना की जानकारी लगते ही कोटा ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो, ओबरा तहसीलदार नरेन्द्र राव व हल्का लेखपाल संदीप दत्ता मौका का मुआयना करके उच्च अघिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1541
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?