डॉ. राम आधार जोसेफ को किसान कांग्रेस पूर्वी जोन का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सोनभद्र कांग्रेस में खुशी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कार्यकर्ताओं ने कहा – किसानों की समस्याओं को मिलेगी मजबूती

सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉ. राम आधार जोसेफ को किसान कांग्रेस पूर्वी जोन का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर मंगलवार को सोनभद्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
“अनुभवी नेता को मिली कमान” – शत्रुंजय मिश्रा
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि “डॉ. राम आधार जोसेफ को किसान कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। जोसेफ जी ने रॉबर्ट्सगंज लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में बेहतर प्रदर्शन किया था। सोनभद्र से उनका पुराना नाता रहा है और सोनभद्र कोऑर्डिनेटर के रूप में भी संगठन हित में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। उनके मनोनयन से किसानों की समस्याओं को मजबूती मिलेगी।”
जिला महासचिव राहुल पटेल और जिला सचिव सेराज हुसैन ने कहा कि “शीर्ष नेतृत्व ने सही समय पर एक अनुभवी व्यक्ति को प्रदेश की कमान सौंपी है। निश्चित रूप से जोसेफ जी किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का काम करेंगे।”
महिला जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा कि “डॉ. राम आधार जोसेफ जी किसानों की समस्याओं जैसे खाद, बीज और अन्य मुद्दों को लेकर जनपद से लेकर प्रदेश तक संघर्ष का बिगुल फूंकेंगे।”बधाई देने वाले:
डॉ. जोसेफ को बधाई देने वालों में प्रमोद पाण्डेय, रामानंद पांडे, सूरज यादव, संतोष नागर, शिवपूजन विश्वकर्मा, बंशीधर पाण्डेय सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1541
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?