पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 620 अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न हूटर किए गए नष्ट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ध्वनि प्रदूषण पर लगाम लगाने को चला विशेष अभियान

सोनभद्र । ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश के विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में 70 मॉडिफाइड साइलेंसर, 450 प्रेशर हॉर्न एवं 100 हूटर सहित कुल 620 अवैध उपकरणों का विनष्टीकरण किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी यातायात राज सोनकर के मार्गदर्शन में 18 अप्रैल से प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को यातायात पुलिस और जनपदीय पुलिस द्वारा संयुक्त विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान ऐसे वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई जिनमें मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं हूटर का अवैध प्रयोग हो रहा था। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर तेज आवाज में अश्लील, अभद्र एवं भड़काऊ गाने बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों को भी चिन्हित कर कड़ी चेतावनी दी गई।
620 उपकरण नष्ट
चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहनों से 70 मॉडिफाइड साइलेंसर, 450 प्रेशर हॉर्न एवं 100 हूटर उतरवाकर जब्त किए। मंगलवार को थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के स्वर्ण जयंती चौक, बढ़ौली चौराहा पर इन सभी जब्त उपकरणों का नियमानुसार विनष्टीकरण कर दिया गया।
अधिकारियों की अपील
विनष्टीकरण कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात राज सोनकर, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा एवं यातायात प्रभारी नरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं हूटर का प्रयोग न करें। सार्वजनिक स्थानों पर तेज आवाज में गाने बजाकर ध्वनि प्रदूषण न फैलाएं। ऐसा करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम एवं अन्य विधिक प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य शांत, सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1541
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?