इनर व्हील क्लब ने छात्रा को दी स्कूल फीस खेल का सामान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र । इनर व्हील क्लब ऑफ रॉबर्ट्सगंज, आर्या की महिलाओं द्वारा मंगलवार को चुर्क इंटर कॉलेज की छात्रा दीक्षा चौबे को सहायता प्रदान की गई।
क्लब द्वारा छात्रा की इस वर्ष की स्कूल फीस जमा कराई गई। साथ ही उसे खेल का सामान भी वितरित किया गया। क्लब का उद्देश्य जरूरतमंद छात्राओं को शिक्षा और खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना है।
क्लब अध्यक्ष रीतु अग्रवाल ने बताया कि “हम इस साल भी दीक्षा की स्कूल फीस देंगे और उसे खेल का सामान उपलब्ध कराएंगे। ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं को आगे बढ़ने में मदद मिलती है।”
इस अवसर पर उपस्थित उपाध्यक्ष पूजा अग्रहरी, पूर्व अध्यक्ष वंदना वर्मा, कोषाध्यक्ष परनीता सिंह, संपादक दीपा मेहता, रोजी भंडारी, स्तुति अग्रहरी सहित क्लब की अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1541
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?