ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अवैध बाउण्ड्री निर्माण कर रास्ता बंद करने का लगाया आरोप

सोनभद्र । ग्राम पंचायत मारकुण्डी, न्याय पंचायत सलखन, परगना-अगोरी, तहसील राबर्ट्सगंज के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान उधम यादव के नेतृत्व में अवैध रूप से रास्ता बंद किए जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि दबँगो के पुराने आबादी बाउण्ड्री से सटे उत्तर दिशा में कुछ दबगो द्वारा पक्की बाउण्ड्री का निर्माण कराकर गांवों का पुराना रास्ता बंद कर दिया गया है। बाउण्ड्री के बगल से बचे हुए रास्ते को भी बांस-बल्लियों से घेर कर रोक दिया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह रास्ता ग्राम बलुई, बजरंगटोला, मधुबन, महुअरिया, गुरदह व मारकुण्डी के लोगों के आने-जाने का सैकड़ों वर्ष पुराना मार्ग है। रास्ता बंद होने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, महिलाएं मजदूरी, दवा-इलाज, कोटा का गल्ला लेने नहीं जा पा रही हैं। बलुई गांव का कोटा का राशन भी इसी रास्ते से मिलता है।
ज्ञापन में कहा गया कि नक्शे में गाटा संख्या- 1772 व 1755 में 8 मीटर चौड़ा नाला दर्ज है। नाले की भूमि में मिट्टी पाटकर 5 मीटर चौड़े नाले पर 80 मीटर लम्बी बाउण्ड्री बनाकर रास्ता रोका गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी इस मामले में एसओजीओ चकबंदी अधिकारी, उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज व थानाध्यक्ष चोपन को प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि चकबंदी अधिकारी व लेखपाल के मौके पर न पहुंचने पर चोपन थाने में तैनात एसआई मनोज कुमार सिंह ने धरने पर बैठे लगभग 200 ग्रामीण महिलाओं, पुरुषों व बच्चों को गाली-गलौज कर धमकाया और भगा दिया।
ग्रामीणों ने मांग की है कि नाले की भूमि से 5 मीटर चौड़ी बाउण्ड्री हटवाकर मारकुण्डी मेन रोड से बलुई गांव तक आने-जाने का रास्ता खुलवाया जाए।
ज्ञापन पर हस्ताक्षर
ज्ञापन पर सुनीता, पार्वती, राधिका, रामलखन, राजकुमारी, अंगावती, पूनम, चन्द्रावती, लक्ष्मवती, निशा, डुहनी आदि ग्रामीण मौजूद रहें।

Leave a Comment

1518
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?