समाधान दिवस “सम्भव” शिकायतें मिलीं, अध्यक्ष ने तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र । उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले नगरीय निकाय समाधान दिवस “सम्भव” का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रूबी प्रसाद, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोनभद्र ने की।
जनसुनवाई में जिले के सभी नगरीय निकायों से कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुईं।
निकायवार प्राप्त शिकायतें नगर पालिका परिषद 2 ,नगर पंचायत घोरावल 2 ,नगर पंचायत चुर्क घुर्मा 2,नगर पंचायत चोपन 4 ,नगर पंचायत ओबरा 3 ,नगर पंचायत रेनुकूट 4 ,नगर पंचायत पिपरी 2 ,नगर पंचायत दुद्धी 2,नगर पंचायत डाला बाजार 1 ,नगर पंचायत अनपरा 2
प्राप्त शिकायतें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल, मार्ग प्रकाश आदि से संबंधित थीं। सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। रूबी प्रसाद, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोनभद्र ने बताया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होकर उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है।
इस अवसर पर उपस्थित जेई राज कुमार राज, सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, अजीत सिंह, विमलेश, सुजीत, संत, विनोद पटेल, राजीव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1518
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?