आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो मवेशियों की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

टूटे तार से बिजली आपूर्ति शुरू करने पर ग्रामीणों ने जताया विरोध

म्योरपुर, सोनभद्रम्योरपुर थाना क्षेत्र के बलियरी गांव में सोमवार सुबह तेज गरज-चमक के साथ हुई हल्की बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो मवेशियों की मौत हो गई। पशु मालिक तेजबली पुत्र रामधनी निवासी बलियरी ने बताया कि उनके दो मवेशी घर के पास खूंटे में बंधे थे। इसी दौरान सुबह आकाशीय बिजली घर के पास लगे विद्युत पोल पर गिरी। बिजली गिरने की चपेट में आने से दोनों मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम प्रधान उमेश कुमार और ग्रामीणों ने बताया कि बिजली गिरने से विद्युत तार टूटकर खेतों में गिर पड़ा था। इसकी सूचना तुरंत संबंधित लाइनमैन को दी गई थी। आरोप है कि सूचना देने के बाद भी बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई। गनीमत रही कि इससे किसी जनहानि या अन्य क्षति नहीं हुई, लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही उजागर हुई है।ग्रामीणों ने मांग की है कि टूटे तारों की मरम्मत और सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न दोहराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1541
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?