ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल,रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर, सोनभद्र म्योरपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर स्थित किरबिल गांव में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अज्ञात ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार चैरी निवासी राजदेव, 30 वर्ष, पुत्र स्व. श्रीनाथ और लीलाडेवा निवासी प्रदीप, 20 वर्ष एक ही बाइक पर सवार होकर चैरी गांव आ रहे थे। जैसे ही वे किरबिल गांव पहुंचे, बभनी की ओर जा रहे ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया। उपस्थित चिकित्सक डॉ. संजीव बिंद ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रेलर की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1541
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?