डीआईजी पूनम ने परिक्षेत्रीय बैठक में अपराध नियंत्रण कानून व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गो-तस्करों और टॉप-10 अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई को निर्देश

मीरजापुर (सोनभद्र)। पुलिस उपमहानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर पूनम ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में परिक्षेत्र के तीनों जनपदों के पुलिस अधीक्षकगण के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
डीआईजी ने निर्देशित किया कि लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए। वांछित, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। शिकायती प्रार्थना पत्रों का 10 दिवस के अंदर निस्तारण तथा भूमि संबंधी विवादों को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर राजस्व विभाग के सहयोग से निपटाया जाए।
रात्रि में चौराहे-तिराहे पर चेकिंग कर अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने, यक्ष ऐप पर अपलोड चोरी, लूट व अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने, अवैध शराब एवं अवैध शस्त्र रखने व क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
डीआईजी ने कहा कि जनपद के टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट व 14(1) के अंतर्गत जब्तीकरण की कार्यवाही की जाए। ऐसे अपराधियों का जमानत निरस्तीकरण कराया जाए। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कठोरतम कार्यवाही की जाए।
गो-तस्करों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही करते हुए उनके आपराधिक कृत्यों से अर्जित चल-अचल सम्पत्ति जब्त कराई जाए। गो-तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को शासनादेश के तहत जब्त किया जाए। गोवध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, आबकारी अधिनियम व माफियाओं के खिलाफ समय से विवेचना पूर्ण कर निरोधात्मक कार्यवाही की जाए।
पॉक्सो व मादक पदार्थ मामलों में तेजी
पॉक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमों में 2 माह के अंदर प्रत्येक दशा में विवेचना पूर्ण कर अभियुक्तों को न्यायालय में सशक्त पैरवी के साथ शीघ्र सजा दिलाई जाए। मादक पदार्थ के अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए अधिक से अधिक बरामदगी सुनिश्चित की जाए।
मिशन शक्ति और आगामी त्योहारों की तैयारियां
मिशन शक्ति केन्द्र के क्रियान्वयन हेतु मानक के अनुरूप पुलिस बल की नियुक्ति व पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराकर एसओपी के अनुसार कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
आगामी श्रावण मास, कावड़ यात्रा, गुरु पूर्णिमा व अन्य धार्मिक आयोजनों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी जनपदों में व्यापक सुरक्षा प्रबंध, संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था तथा अराजक तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट पर तत्काल संज्ञान लेकर पुलिस द्वारा खण्डन और पोस्ट फैलाने वालों पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। स्थानीय अभिसूचना इकाई को भी गुप्त रूप से गतिविधियों पर नजर रखने और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।उपस्थित मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा,भदोही पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3
वोट करें
  1. सोनभद्र के चार विधानसभा में कौन सा दल आगे चल रहा है ।