डीएमएफ की राशि से शिक्षा, चिकित्सा और प्रदूषण रोकने पर हो खर्च: डॉ. धर्मवीर तिवारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र । भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा है कि जनपद में डीएमएफ का सैकड़ों करोड़ रुपये पड़ा हुआ है। इस राशि का उपयोग शिक्षा, चिकित्सा और प्रदूषण रोकने जैसे जनहित के कार्यों में किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सोनभद्र में जो भी प्रोजेक्ट बनाए जाएं वह सीधे जनता को लाभ पहुंचाने वाले हों। पूर्व में कराए गए लगभग 300 करोड़ रुपये के कार्यों की तरह न हों, जिसकी जांच भी चल रही है। ऐसे में पारदर्शिता के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन जरूरी है।
डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कई सुझाव दिए- सोनभद्र में अटल जी के नाम पर एक बड़ी डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाए
,अबाडी के पास पुल बनाकर उसे पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाए ,पूरे खन क्षेत्र में स्प्रिंकलर लगाकर प्रदूषण मुक्त रखने के कार्य किए जाएं ,आवश्यकता अनुसार बड़े-बड़े पुल और सड़कें बनाई जाएं ,- आदिवासी परिवार के बच्चों को निशुल्क शिक्षा के लिए हॉस्टल बनाकर उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य किया जाए
उन्होंने कहा कि डीएमएफ में पूर्व में करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप जिस अजय शर्मा बाबू पर लगा था और जिनका स्थानांतरण हुआ था, अब वह फिर से डीएमएफ में पदस्थापना चाहते हैं। ऐसे किसी भी भ्रष्टाचारियों को डीएमएफ से दूर रखा जाए ताकि जनता के पैसे का सही उपयोग हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3
वोट करें
  1. सोनभद्र के चार विधानसभा में कौन सा दल आगे चल रहा है ।