15 से 31 जुलाई तक लगेगा आयकर विभाग का विशेष शिविर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बकाया मांग, रिफंड, टीडीएस, पैन-आधार और ई-फाइलिंग समेत कई समस्याओं का एक ही स्थान पर मिलेगा समाधान

सोनभद्र । मुख्य आयकर आयुक्त, इलाहाबाद प्रभार द्वारा ‘बकाया मांग एवं शिकायत निवारण कैंप’ का सभी जनपदो मे शुभारंभ”
जिले के
आयकर विभाग ने जिले के करदाताओं की लंबित कर संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए 15 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक ‘बकाया मांग एवं जन शिकायत निवारण शिविर’ आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह शिविर आयकर अधिकारी, सोनभद्र के कार्यालय में लगाया गया है । रवि शंकर सिंह आयकर अधिकारी सोनभद्र ने बताया कि शिविर का उद्देश्य करदाताओं की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। शिविर के दौरान करदाता आयकर विभाग से जुड़े विभिन्न मामलों का निस्तारण एक ही स्थान पर करा सकेंगे।
शिविर में बकाया मांग, चालान संशोधन, टीडीएस से जुड़ी विसंगतियां, आयकर रिफंड, ई-फाइलिंग में आने वाली तकनीकी समस्याएं, सुधार याचिकाएं, अपील प्रभाव (अपील इफेक्ट), पैन-आधार से जुड़े मामले तथा अन्य
आयकर संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित मामलों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर करदाता अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। आयकर विभाग ने जिले के सभी करदाताओं, कर सलाहकारों, अधिवक्ताओं और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से निर्धारित अवधि के दौरान शिविर में पहुंचकर लंबित मामलों का निस्तारण कराने की अपील की है।

Leave a Comment

1517
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?