प्रशासक नियुक्त होने के पर  जिला पंचायत पहुंची राधिका पटेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने पुष्पा देकर किया भव्य स्वागत

सोनभद्र । उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर 12 जुलाई को प्रशासक जिला पंचायत नियुक्त होने के बाद मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में प्रशासक जिला पंचायत राधिका पटेल का प्रथम आगमन हुआ।
इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी राजेश चौधरी, अपना दल एस राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार, जिला उपाध्यक्ष अरुण पटेल, अभियंता सुरजीत पटेल, अभियंता राकेश राय, अवर अभियंता रमेश राम चौरसिया, दीनानाथ सहित समस्त कर्मचारी, अधिकारीगण, ठेकेदारगण और जनमानस ने माला एवं बुके देकर उनका स्वागत एवं बधाई दी।
जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल को प्रशासक नियुक्त किए जाने पर उपस्थित लोगों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि उनके सफल नेतृत्व, जनसेवा और विकास के प्रति समर्पण को देखते हुए मिला यह दायित्व निश्चित ही जनपद के समग्र विकास को नई दिशा देगा।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे सदैव स्वस्थ रहें और जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?