प्राकृतिक का यह सिंगार पौधारोपण हर व्यक्ति के लिए हो अनिवार्य :देवेश मिश्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रॉबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर 5 में पौधरोपण गोष्ठी, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर 5 स्थित इंडियन बैंक के सामने वाली गली में फलदार एवं छायादार दर्जनों पेड़ों का पौधरोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं मनुष्य के जीवन में प्रकृति के महत्व को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्योतिषाचार्य देवेश मिश्रा ने पौधरोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण के लिए जितना जरूरी पेड़ हैं, उतना ही मनुष्य के लिए प्रकृति की रक्षा के लिए पौधरोपण करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का यह दायित्व है कि वह अपने घर, दरवाजे अथवा जहां भी खाली जगह मिले वहां हर वर्ष दो-चार पौधे अवश्य लगाए और उनकी देखभाल भी करे।
वक्ताओं ने गोष्ठी में पर्यावरण के अहम पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण जरूरी है।
इस अवसर पर संगीता पाठक, रजनीश पाण्डेय, रितु राय, योगेश, निशांत पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?